{"_id":"5df5145e8ebc3e87cb39bdca","slug":"fire-una-news-sml317644431","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़ में खल रही अग्निशमन केंद्र की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़ में खल रही अग्निशमन केंद्र की कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में फायर स्टेशन न होने के कारण क्षेत्र सहित रिहायशी मकान और दुकानें आग से असुरक्षित हैं। लोगों को अग्निकांड से सुरक्षा मुहैया करवाने में अब तक सरकारें नाकाम रहीं हैं।
कई वर्षों क्षेत्रों में अग्निकांड की घटनाएं तेजी बढ़ी हैं। विस क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र न होने के चलते रिहायशी मकानों और दुकानों आदि सहित हजारों लोगों की जिंदगियां भी असुरक्षा के चलते डर के साए में जीने को मजबूर हैं। पिछली घटनाओं को देखते कुटलैहड़ वासियों ने विस क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने मांग की है।
क्षेत्र वासियों में मुच्छाली पंचायत उप प्रधान मनोज शर्मा, अजय शर्मा, सुदेश कुमार, नीरज ठाकुर, पंकज, रणवीर राणा, ज्योति, मुकेश कुमार का कहना है कि विस क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र न होने के चलते क्षेत्रवासियों को अग्निकांड जैसी आपदाओं से निपटने को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अग्निकांड की घटनाओं से विस क्षेत्रों में अब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी है। क्षेत्र के लोग अग्निकांड की घटनाओं से निपटने को जिला के एक मात्र अग्निशमन केंद्र ऊना पर निर्भर है। इसकी दूरी ऊना से बंगाणा तक लगभग 35 किलोमीटर है।
विज्ञापन
क्षेत्र में अग्निकांड के वक्त ऊना से अग्निशमन वाहन पहुंचने तक घटना स्थल पर सब कुछ राख हो चुका होता है। हालांकि विस में पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा बंगाणा में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग को लेकर सीएम ने इसकी स्वीकृति दे दी है लेकिन देखना है कि लोगों की चिरलंबित मांग कब पूरा हो पाती है। क्षेत्रवासियों ने सरकार से कुटलैहड़ विस क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग गर्मियों का आगाज होने से पहले की है।