शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
ऊना फटाफट
जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते बसाल में जलकर राख हुई झुग्गी-झोपड़ियां। संवाद
- फोटो : Una
Link Copied
नारी (ऊना)। ऊना में आग की भीषण घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। वीरवार दोपहर को हुए अग्निकांड से प्रभावित कामगार अभी संभले भी नहीं थे कि आधी रात को एक बार फिर आग की भीषण घटना हो गई। इस बार जिला मुख्यालय के साथ लगते बसाल में भीषण अग्निकांड में 150 झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग भड़कने से पहले झुग्गी-झोपड़ियों में सोए प्रवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार घटना में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार ऊना-धर्मशाला नेशनल हाइवे पर बसाल में पुल के पास रात करीब 12 बजे अचानक झुग्गी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक साथ कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में झुग्गियों में सो रहे रहे प्रवासियों को निकाला गया। इस बीच सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। भीषण अग्निकांड को देखते हुए ऊना के अलावा टाहलीवाल, अंब से भी दकमल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। दमकल कर्मियों ने लगभग 180 झुग्गी-झोपड़ियां को जलने से भी बचाकर करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति बचाया। इसमें झोपड़ियों के अलावा गेहूं की फसल भी शामिल है। इस घटना से सैकड़ों प्रभावित सीधे ही गर्मी के बीच आसमान के नीचे आ गए हैं। पुलिस व दमकल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार करीब 150 झुग्गियां जली हैं। जबकि, राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 120 झुग्गियां जलना पाया गया है। उधर, उप अग्निशमन अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि तीन जगहों से आए दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। रिपोर्ट में करीब 150 झुग्गी झोपड़ियां जली हैं। वहीं, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि घटनास्थल का दौरा किया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।