फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fire in sagneaigagrate and badau in amb una foresr property destroyed

तीन जगह भड़की आग, दमकल टीम ने पाया काबू

Sat, 04 Jun 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
fire in sagneaigagrate and badau in amb una foresr property destroyed
अंब (ऊना)। संघनई व गगरेट में वन क्षेत्र और बदाऊं में शमशान घाट में शुक्रवार को आग भड़क गई। दमकल टीम की मुस्तैदी से आग को फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संघनई में न्याजदीन पुत्र निक्का के निजी जंगल में शुक्रवार दोपहर लगभग सवा दो बजे आग लग गई। आग से लगभग 50 कनाल भूमि पर लगे सफेदा, चीड़ और खैर समेत अन्य प्रजातियों के 100 पेड़ झुलस गए। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अंब की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और पास के तीन घरों और पशुशालाओं को आग से बचाया। घटना में लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
उधर, गगरेट में सुबह लगभग 9:30 बजे कृष्णा नगर में सरकारी जंगल में आग लग गई। आग से वन रक्षक चेक पोस्ट को भी खतरा उत्पन्न हो गया था। दमकल कर्मियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। एक अन्य घटना में बदाऊं में श्मशान घाट में एक शव के दाह संस्कार के बाद जब लोग घर लौट गए तो आग के कारण पास की लकड़ियों का ढेर सुलग गया। पता चलने पर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर स्टेशन को इस बारे सूचित किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना में श्मशानघाट में रखी दस क्विंटल लकड़ी जल गई। जिससे 10 हजार रुपये नुकसान का अनुमान है। फायर स्टेशन अंब के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि तीनों घटनाओं में फायर स्टेशन अंब की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed