{"_id":"5776ab6e4f1c1bd34979ab97","slug":"fire-in-medicine-factory-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट के दवा उद्योग में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट के दवा उद्योग में भड़की आग
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : ANI
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दवा उद्योग में अचानक आग भड़क गई। आग की इस घटना में उद्योग प्रबंधन को लाखों का नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गगरेट स्थित एक औद्योगिक इकाई में वीरवार रात करीब नौ बजे अचानक आग भड़क गई। आग उस समय भड़की, जब एक ट्रक पाइपें लेकर क्रॉस हुआ और ट्रक में लोड पाइपें बिजली की तारों से टकरा गईं। इसके चलते मेन एचटी लाइन की तारें आपस में जुड़ गईं और तारें टूट कर जमीन पर आ गिरीं। इसी बीच उनके उद्योग में भी अचानक बिजली का शार्टसर्किट होने के कारण बिजली के उपकरण और मशीनें जल गईं। गनीमत यह रही कि बिजली के शार्टसर्किट से आग नहीं भड़की अन्यथा सारा उद्योग जलकर राख हो जाता। इस घटना में उद्योग को करीब दो लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रक के टकराने से एचटी लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे दुरुस्त कर बिजली बहाल कर दी गई है। जबकि, किसी उद्योग में नुकसान हुआ है, इसकी सूचना उन्हें नहीं है। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन