{"_id":"582860364f1c1b7304b39ae3","slug":"fire-in-gas-cylander","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर में घरेलू गैस सिलेंडर में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहतपुर में घरेलू गैस सिलेंडर में भड़की आग
ब्यूरो/अमर उजाला/मैहतपुर
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मैहतपुर में एक रिहायशी मकान में खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर को अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें देखते ही पारिवारिक सदस्यों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सिलेंडर को घर से दूर खेतों में फेंक दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह विजय कुमार निवासी मैहतपुर के घर में सुबह खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर की गैस लीक होने से आग लग गई। आग की लपटें देखकर विजय कुमार सहित अन्य ने हिम्मत दिखाते हुए सिलेंडर को घर से दूर खेतों में फेंक दिया और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की ओर से लीडिंग फायरमैन लाजिंद्र दत्त, फायर मैन रामपाल, पूर्ण सिंह और रंजीत ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी सरवण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन