फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fire in Garage, two cars with bike burnt

गैराज में आग, दो कारों सहित बाइक राख

Sun, 04 Sep 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट Updated Sun, 04 Sep 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
fire in Garage, two cars with bike burnt
गैराज में जलीं कारों के मामले में पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के पुराना अंब मार्ग पर स्थित एक घर के पास बने गैराज में आग लग गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। अग्निकांड में दो कारों समेत एक सवा लाख की बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई। देर रात हुई आग की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। जब तक लोगों को आग की भनक लगी, तब तक सब कुछ राख हो चुका था। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश करार दिया है। जानकारी के अनुसार गगरेट के पुराना अंब मार्ग पर स्थित बिंदु ठाकुर पत्नी तारा चंद ठाकुर के घर के समीप गैराज में शनिवार देर रात अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग लगता देख पारिवारिक सदस्यों को इसकी जानकारी दी। आग ने कुछ ही पलों में गैराज में खड़ी लाखों की दो कारें और सवा लाख कीमत की एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं कीमती लकड़ी भी आग में जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे।
विज्ञापन


इस दौरान मामले की सूचना अग्निशमन केंद्र को दी गई, जिस पर फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि देर रात एक बाइक सवार युवक भी क्षेत्र में घूमता देखा गया है। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की है कि मामले के पीछे संलिप्त आरोपियों को जल्द धरा जाए। पीड़ित बिंदू ठाकुर का पति फौज में है और श्रीनगर में अपनी सेवाएं दे रहा है। उधर, पुलिस थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed