फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire hydrants will be installed at 50 places in the city with Rs 3 crores.

Una News: तीन करोड़ से शहर के 50 स्थानों पर लगेंगे फायर हाइड्रेंट

Fri, 20 Dec 2024 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Fire hydrants will be installed at 50 places in the city with Rs 3 crores.
आगामी गर्मियों के मौसम में कार्य होगा पूरा
विज्ञापन

लंबे समय से शहर में फायर हाइड्रेंट लगाने की उठती रही है मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना शहर में जल शक्ति विभाग की तरफ से फायर हाइड्रेंट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर में विभिन्न 50 स्थानों पर फायर हाइड्रेंट को लगाया जाएगा। इस कार्य को जल शक्ति विभाग आगामी वर्ष मार्च तक पूरा कर लेगा। शहर में फायर हाइड्रेंट लगाने के लिए जल शक्ति विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। शहर में फायर हाइड्रेंट लगाने की मांग काफी समय से उठाई जा रही थी। इस पर आपदा प्रबंधन के तहत वर्ष 2022 में प्रशासन को बजट भी जारी किया गया था लेकिन टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी के चलते यह कार्य शुरू करने में देरी हुई। वर्तमान में जल शक्ति विभाग फायर हाइड्रेंट लगाने के लिए कार्य कर रहा है। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। शहर में बाजार और कुछ वार्ड ऐसे हैं, जहां के रास्ते काफी तंग हैं। ऐसे में आग लगने की घटना पर फायर ब्रिगेड मौके तक नहीं पहुंच पाती है। इससे कई बार नुकसान अधिक हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर फायर हाइड्रेंट लगाने की योजना तैयार की गई थी। शहर के मुख्य बाजार काफी संवेदनशील है। यहां आज तक आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए प्रबंध नाकाफी हैं। ऊना के मुख्य बाजार, जीवन मार्केट, खोखा मार्केट व अरविंद मार्ग मार्केट लगभग 300 से अधिक दुकानें हैं। जल शक्ति विभाग की तरफ से इन सभी क्षेत्रों में हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग ऊना ई. राजेश कुमार ने बताया कि ऊना शहर में फायर हाइड्रेंट लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगामी गर्मियों से पूर्व इस कार्य को मुकम्मल कर लिया जाएगा। शहर में 50 के करीब फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed