{"_id":"674c728b1eac3451ba0a94de","slug":"fire-broke-out-in-nangal-salangadi-and-bahdala-una-news-c-93-1-ssml1047-139827-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंगल सलांगडी और बहडाला में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंगल सलांगडी और बहडाला में लगी आग
विज्ञापन
वन विभाग का दावा, दस लाख की संपत्ति को बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप रविवार को दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पहले मामले में नंगल सलांगडी के समीप सरकारी भूमि पर जंगल में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में सरकारी वन संपदा को करीब दो हजार का नुकसान हुआ है। जबकि, दूसरे मामले में जिला मुख्यालय के समीप बहडाला गांव में एक घर के समीप बनाए गए घास के कुन्नू में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इस घटना में अगर अग्निशमन विभाग की टीम समय पर न पहुंचती तो लाखों का नुकसान हो सकता था। विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान विभाग की मुस्तैदी के चलते करीब 10 लाख की संपत्ति को आग से बचाया गया। इस घटना में करीब 10 हजार के नुकसान का आकलन किया गया है। इन मामलों की पुष्टि करते हुए फायर स्टेशन अधिकारी ऊना अशोक राणा ने बताया कि दोनों घटनाओं में विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। बहडाला में हुई घटना में करीब दस लाख की संपत्ति को भी बचाया गया है।संवाद