{"_id":"69e7bf549b8499555207ad2d","slug":"fire-broke-out-during-threshing-burning-tractor-and-18-quintals-of-wheat-una-news-c-93-1-una1002-189058-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: थ्रेसिंग के दौरान सुलगी आग, ट्रैक्टर और 18 क्विंटल गेहूं जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: थ्रेसिंग के दौरान सुलगी आग, ट्रैक्टर और 18 क्विंटल गेहूं जली
Wed, 22 Apr 2026 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
गांव अभयपुर में गेहूं की थ्रेशिंग करते लगी भयानक आग को बुजाते फायर कर्मी आग की चपेट में जला
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव अभयपुर में मंगलवार दोपहर गेहूं की थ्रेसिंग करते समय अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इस हादसे में करीब 18 क्विंटल गेहूं और तूड़ी जलकर राख हो गई जबकि ट्रैक्टर और थ्रेसर को भी काफी क्षति पहुंची है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंबरदार दीपक दत्ता उर्फ भोलू अपने खेतों में गेहूं की थ्रेसिंग कर रहे थे। इसी दौरान थ्रेसर से निकली एक चिंगारी गेहूं के गठ्ठों पर गिर गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पीड़ित किसान दीपक दत्ता (भोलू) ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। वहीं खेतों में आग और धुआं उठते देख स्थानीय ग्रामीण भी पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस चौकी दौलतपुर चौक से एएसआई कुलभूषण ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।