फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Financial aid of 47,000 provided to MBBS student Manisha.

Una News: एमबीबीएस छात्रा मनीषा को दी 47 हजार की मदद

Wed, 02 Sep 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Financial aid of 47,000 provided to MBBS student Manisha.
ऊना। जरूरतमंद और गरीब परिवारों की बेटियों की पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से योगदान एक पहल संस्था ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना-2 में 29 छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल सहित शिक्षकों को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्था की ओर से कक्षा आठवीं की छात्रा को 900 रुपये जबकि कक्षा दसवीं से बारहवीं तक की छात्राओं को 1200-1200 रुपये की सहायता राशि दी गई। वहीं, ऊना की बेटी मनीषा, जो नाहन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, को 47 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई। संस्था मनीषा की शिक्षा का खर्च उठा रही है और प्रत्येक छह माह बाद पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करवाती है। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि अध्यक्ष सुमन पुरी वर्ष 2015 से विद्यालय से जुड़ी हैं और लगातार जरूरतमंद छात्राओं की मदद कर रही हैं। संस्था के सहयोग से गरीब परिवारों की बेटियों को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है और उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed