फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Filth spreads across panchayat areas merged into the municipal corporation.

Una News: नगर निगम में शामिल पंचायत क्षेत्रों में पसरी गंदगी

Thu, 03 Sep 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Filth spreads across panchayat areas merged into the municipal corporation.
ऊना। नगर निगम में शामिल किए गए पंचायत क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बदहाल होने लगी है। शहर का विस्तार कर नगर निगम का गठन तो कर दिया गया लेकिन नए शामिल क्षेत्रों में अभी तक सफाई और कूड़ा उठाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं बन पाई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने से स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर निगम की सीमा में शहर के साथ लगते कई पंचायत क्षेत्र शामिल किए गए हैं। इन क्षेत्रों में पहले पंचायत स्तर पर सफाई व्यवस्था संचालित होती थी लेकिन नगर निगम में शामिल होने के बाद व्यवस्था में बदलाव आया है। अब लोगों को उम्मीद थी कि निगम की ओर से नियमित कूड़ा उठाने और सफाई की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी लेकिन कई स्थानों पर हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से सटे क्षेत्रों में सड़क किनारे, खाली प्लॉटों और रिहायशी इलाकों के आसपास कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कई जगह पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी लगातार बढ़ रही है। बरसात के मौसम में कूड़े से दुर्गंध फैलने के साथ मच्छर और अन्य कीट पनपने का खतरा भी बना हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम शामिल क्षेत्रों में सबसे बड़ी समस्या नियमित कूड़ा उठाने की है। कई जगह पर घरों से कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था पूरी तरह सुचारु नहीं हो पाई है। इसके चलते लोग आसपास खाली स्थानों पर कूड़ा डाल रहे हैं। इस पर नगर निगम को ध्यान देना चाहिए।

-अजय कुमार, स्थानीय निवासी
-----------
नगर निगम में शामिल होने के बाद शहर के साथ लगते क्षेत्रों के विकास और सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद थी। हालांकि, अभी तक गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। निगम प्रबंधन को इसके लिए उचित कदम उठाना चाहिए।
-शाम सिंह, स्थानीय निवासी


नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर नए सिरे से योजना तैयार की जा रही है। निगम क्षेत्र में शामिल नए क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जाएगा।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed