फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fifty street lights will now be installed in Nagar Panchayat

Una News: नगर पंचायत अब में लगेंगी पचास स्ट्रीट लाइटें

Tue, 06 May 2025 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Fifty street lights will now be installed in Nagar Panchayat
विकास की बात
विज्ञापन

लगभग छह लाख से रोशन होंगी नपं की गलियां
बाजार आने वाले लोगों और व्यापारियों की दिक्कतें होंगी दूर

गोपाल शर्मा
अंब (ऊना)। नगर पंचायत अंब के नौ वार्डों में पचास स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन पर लगभग छह लाख रुपये खर्च का अनुमान है। अंब ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाए जाने के बाद से शहरी सुविधाओं को लेकर लोगों की स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल थी। नगर पंचायत बनने से पूर्व अंब का बाजार शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता था। इससे देर शाम बाजार आने वाले लोगों और स्थानीय व्यापारियों को दिक्कत रहती थी। वर्षों पूर्व अंब में स्थानीय व्यापार मंडल की तरफ से बाजार में स्ट्रीट लाइटें लगवाईं थीं। बाद में व्यापार मंडल न होने के चलते कई वर्ष तक स्ट्रीट लाइटों के बिल का भुगतान न होने से हजारों रुपये सरचार्ज के साथ बिल खड़ा रहता था। बाजार में खंभे तो थे लेकिन स्ट्रीट लाइटें गायब थीं। अंब के नगर पंचायत बनने के बाद अंब बाजार और इसके तहत पड़ने वाले नौ वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगने का रास्ता सुलभ हुआ। नगर पंचायत के नौ वार्डों में प्रत्येक में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। इसके साथ ही ऊना रोड, हमीरपुर रोड और मुबारिकपुर रोड पर लगभग 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाकर नेशनल हाईवे पर कार्य पूरा कर लिया गया। जबकि नपं के कई वार्डों में अभी स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई थीं। जल्द ही नपं की तरफ से 50 स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की योजना है। इसके अलावा अंब चौक से रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाले लगभग डेढ़ किलोमीटर मार्ग पर वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य के बाद पूरे मार्ग पर भी स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की योजना है। नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष इंदु बाला ने बताया कि नपं की तरफ से पचास स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed