फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fields will flourish with hybrid maize of Andhra Pradesh

Una News: आंध्र प्रदेश की हाइब्रिड मक्की से लहलहाएंगे खेत

Tue, 07 Jan 2025 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
Fields will flourish with hybrid maize of Andhra Pradesh
दक्षिण भारत के भ्रमण के दौरान किसानों ने जानी मक्की फसल की पद्धति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के 47 किसान हाल ही में दक्षिण भारत के भ्रमण पर गए थे। यहां किसानों ने आंध्र प्रदेश के कृषि क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाइब्रिड मक्की के बीजों की खेती प्रक्रिया को करीब से देखा और उनकी गुणवत्ता की जांच की। यह हाइब्रिड बीज न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि अन्य राज्यों में भी सप्लाई किया जाता है।


सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी बलदेव शर्मा ने किसानों को बताया कि वर्तमान में तैयार किए जा रहे ये हाइब्रिड बीज जून में हिमाचल प्रदेश को भेजे जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आंध्र प्रदेश हाइब्रिड मक्की के बीज उत्पादन में अग्रणी राज्य है और यहां से ज्वार, बाजरा और अन्य फसलों के बीज भी हिमाचल प्रदेश को सप्लाई किए जाते हैं। ये बीज किसानों तक प्रमुख कंपनियों में डिकल्व और एलजी, कंचन, गंगा, पाई नर इत्यादि के माध्यम से पहुंचते हैं। भ्रमण में उपप्रधान बंगाणा अजय शर्मा, सुरेश कुमार, सुभाष चंद्र, सुमन बलराज शर्मा, अंजू बाला, राकेश कुमार, चिरंजी लाल, चंद्र मोहन, सतीश कुमार, रेणु, निशा, संतोष, निर्मला, रानी, कुलदीप, अमिता और सुषमा देवी सहित अन्य कई किसान मौजूद थे। यह भ्रमण न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, बीज उत्पादन की प्रक्रियाओं और फसल प्रबंधन की उन्नत तरीकों के बारे में जानकारी भी मिली। इस अनुभव से हिमाचल के किसान अपनी कृषि उत्पादकता को और बेहतर बनाने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed