फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Festive season: Cars and shops on the sidewalk, pedestrians on the highway

त्योहारी सीजन : फुटपाथ पर कारें- दुकाने, हाईवे पर राहगीर

Fri, 03 Oct 2025 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Festive season: Cars and shops on the sidewalk, pedestrians on the highway
बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन


शहरवासियों को राहत दिलाने के प्रशासन के प्रयास नाकाफी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऐ भाई! जरा देख कर चलो, आगे ही नहीं पीछे भी, दायें ही नहीं बायें भी... शायद यह सूचना बोर्ड जिला प्रशासन को शहर में लगा देनी चाहिए। त्योहारी सीजन के चलते बाजार दुल्हनों की तरह सजने शुरू हो चुके हैं। शहर में गुजरने वाले हाईवे पर ट्रैफिक में इजाफा हो रहा है। किनारे यानी फुटपाथ दोनों तरफ से वाहनों और रेहड़ी-फड़ी वालों से पैक होने लगे हैं। ऐसी स्थिति में बाजार पहुंच रहे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को हाईवे पर चलना पड़ रहा है। पास से ही गाड़ियां तेज गति से गुजर रही हैं।
अपने ही शहर में शहरवासी फुटपाथ जैसी सुविधा से वंचित होने लगे हैं। जिला मुख्यालय होने के बावजूद शहरवासियों को राहत दिलाने के प्रशासन के प्रयास नाकाफी दिख रहे हैं। फुटपाथ पर राहगीरों को सुविधा दिलाने के लिए न निगम गंभीर दिख रहा है और न ही पुलिस इस दिशा में कोई कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ नागरिक सभा के सदस्य भी इसे लेकर चिंता जता चुके हैं। प्रशासन के ध्यान में मामला लाने के बावजूद कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। व्यापार मंडल भी त्योहारी सीजन में खरीदारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। ज्यादातर परेशानी डंडे के सहारे चलने वाले बुजुर्ग लोगों को आ रही है। उधर, मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर से फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन


कोट्स
अगर शहरवासियों को परेशानी आ रही है तो प्रशासन को इस बारे में देखना चाहिए। ट्रैफिक पुलिस को सख्ती करनी चाहिए। लोगों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। -प्रिंस राजपूत, अध्यक्ष ऊना नगर व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
मामला ध्यान में आ गया है। शहर में लोगों की सुविधा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। -अमित यादव, पुलिस अधीक्षक मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed