फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fee and security will have to be paid for anchoring in Shravan Ashtami fair

श्रावण अष्टमी मेले में लंगर लगाने के लिए देनी होगी फीस व सिक्योरिटी

Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fee and security will have to be paid for anchoring in Shravan Ashtami fair
माता चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक करते अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. ? - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन इस वर्ष 29 जुलाई से 6 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी का मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा और साफ-सफाई के लिए रात्रि 11-12 बजे तक मंदिर को एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। दोपहर 12 से 12.30 बजे तक मां के श्रृंगार और भोग इत्यादि के लिए भी मंदिर बंद रहेगा।
जानकारी के अनुसार इस बार मेले में लंगर लगाने के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। लंगर के आयोजक को 10,000 रुपये सिक्योरिटी तथा 10,000 रुपये लंगर फीस देनी होगी। आयोजक को लंगर की समाप्ति के बाद साफ-सफाई भी सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन

मेले में ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर और चिमटा आदि बजाने के अतिरिक्त प्लास्टिक सहित थर्मोकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी रोक रहेगी और उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएंगे। मालवाहक वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं के खिलाफ भी पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को नौ सेक्टरों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1,000 पुलिस, होमगार्ड के जवान रहेंगे तैनात
सुरक्षा के दृष्टिगत 1,000 पुलिस और होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्यबल की टीमें तैनात रहेंगी। पुलिस का एक कमांडो दस्ता भी गठित किया जाएगा। मेले के दौरान डॉग स्क्वॉयड का प्रबंध भी किया जाएगा। मेले में जगह-जगह अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे।
दर्शन पर्ची के लिए तीन स्थानों में लगेंगे काउंटर
मेले में आने वालों श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेना अनिवार्य होगा। दर्शन पर्ची प्रदान करने के लिए श्री माई दास सदन पार्किंग, एमआरसी पार्किंग तथा शंभू बैरियर पर काउंटर लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) द्वारा अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। मेले में विभिन्न स्थानों पर एलोपैथिक तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।

सफल आयोजन को लेकर बैठक
मेले के सफल आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बुधवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि मेला अधिकारी एडीसी होंगे, जबकि एएसपी पुलिस मेला अधिकारी होंगे। इस दौरान एसडीएम अंब मदन कुमार, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed