फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fear of insect attack on vegetable farming

Una News: सब्जियों की खेती पर कीड़े की मार का डर

Tue, 14 May 2024 10:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 May 2024 10:58 AM IST
विज्ञापन
Fear of insect attack on vegetable farming
ऊना। जिला में गेहूं की कटाई के बाद किसानों ने मक्की के साथ हरी सब्जियों की खेती शुरू कर दी है। इस बार अधिकतर किसानों ने हरी सब्जियों की बिजाई की है। बिजाई के 10 दिन बाद अब सब्जियों के पौधों पर कीड़े की मार पड़ने लगी है। पौधों को कीड़ों के हमला से बचाने के लिए किसानों ने एहतियातन कीटनाशकों का छिड़काव करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला में वर्तमान में बैंगन, भिंडी, शिमला मिर्च, फ्रासबीन, घीया, कद्दू जैसी हरी सब्जियां उगाई जा रही है। इनमें से बैंगन की फसल अभी शुरुआती चरण में है। हालांकि बीते शुक्रवार को बारिश होने के बाद किसानों को फसलों की सिंचाई से तो राहत मिली, लेकिन अब पत्तियों को लगने वाले कीड़े ने परेशानी को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

किसानों में सुनील, विनोद कुमार, हरिकृष्ण, बलदेव सिंह ने कहा कि अमूमन बैंगन की फसल को कीड़े से बचाना एक बड़ी चुनौती रहता है। ऐसा पहली बार नहीं है कि कीड़े ने इस फसल पर हमला किया है। कई खेतों में कीड़े ने पत्तियों को खाना शुरु कर दिया है। इससे बचाव के लिए कीटनाशकों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला में लगातार बादल छाए रहने से किसानों को कीटनाशकों के छिड़काव का उम्मीद मुताबिक असर देखने को नहीं मिल रहा। दरअसल, छिड़काव के साथ तेज धूप खिलने पर कीटनाशक का असर बेहतर तरीके से होता है। मगर लगातार बादल छाए रहने से छिड़काव का अच्छा असर नहीं हुआ। रविवार को सुबह के समय धूप खिलने के बाद दोबारा बादलों ने डेरा डाल लिया।


संतोषगढ़, हरोली, ऊना और अंब क्षेत्र के किसान बड़े स्तर पर हरी सब्जियों की खेती करते हैं। बैंगन की खेती शुरुआती चरण में है और बाकी फसलों को सब्जियों तैयार होने वाला है। गर्मी के मौसम में इस खेती को कीड़े से बचाने के लिए जरूरी दवाइयों का छिड़काव समय-समय पर जरूरी है। किसान किसी प्रकार की दुविधा होने पर कृषि विभाग के अधिकारियों से परामर्श ले सकते हैं।
-डॉ. कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed