फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fatewal bus service suspended, BJP warns of agitation

Una News: फत्तेवाल की बस सेवा बंद, भाजपा ने आंदोलन को चेताया

Thu, 15 Jan 2026 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Fatewal bus service suspended, BJP warns of agitation
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बस सेवा की बहाली की मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने फत्तेवाल गांव की बस सेवा बंद किए जाने पर प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे राजनीतिक द्वेष का परिणाम बताया और कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में वर्षों बाद गांव को बस सेवा से जोड़ा गया था, जिसे अब कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है। विधायक सत्ती के साथ जखेड़ा पंचायत समिति सदस्य महेंद्र छिब्बर, बनगढ़ पंचायत प्रधान सुनील कुमार, पूर्व प्रधान सतीश ठाकुर, महिला मंडल फत्तेवाल की अध्यक्ष दर्शना देवी, वार्ड सदस्य चरनजीत कौर सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से बस सेवा को पुनः बहाल करने की मांग की। सत्ती ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद गांव को बस सेवा मिली थी। इससे पहले ग्रामीणों को मैहतपुर बाजार तक पहुंचने के लिए लगभग छह किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। बस सेवा शुरू होने से गांववासियों के साथ-साथ स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भी काफी सुविधा मिली थी। अब सेवा बंद होने से ग्रामीणों और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के परिवहन मंत्री और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से अपील की कि इस वर्ष सेवा को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। सत्ती ने चेतावनी भी दी कि यदि बस सेवा शीघ्र शुरू नहीं की गई तो भाजपा द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed