फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers raise their voices for the payment of outstanding wheat dues.

Una News: गेहूं की बकाया राशि के भुगतान के लिए किसानों ने उठाई आवाज

Wed, 30 Sep 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 30 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers raise their voices for the payment of outstanding wheat dues.
ऊना। अंब उपमंडल के किसानों ने सरकार को बेची गई गेहूं की फसल की बकाया राशि का भुगतान जल्द करवाने को लेकर आवाज बुलंद की है। किसानों ने सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना इशांत जसवाल को ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से लंबित भुगतान को बिना किसी और देरी के जारी करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

किसान संदीप ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत से तैयार की गेहूं की फसल संबंधित खरीद एजेंसी को समय पर बेच दी थी लेकिन फसल की पूरी राशि अभी तक उनके खातों में नहीं पहुंची है। भुगतान में हो रही देरी के कारण किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेती में पहले ही लागत लगातार बढ़ रही है और आगामी फसल के लिए बीज, खाद, दवाइयां और अन्य कृषि सामग्री खरीदने के लिए समय पर धन की आवश्यकता होती है। उन्होंने प्रशासन के समक्ष दो टूक कहा कि गेहूं की बकाया राशि कोई एहसान नहीं बल्कि किसानों की मेहनत की कमाई है। ऐसे में भुगतान के लिए किसानों को लंबे समय तक इंतजार करवाना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से संबंधित विभाग और खरीद एजेंसी से तत्काल रिपोर्ट लेकर लंबित भुगतान की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर किसानों ने यह भी कहा कि यदि भुगतान में किसी विभागीय या तकनीकी कारण से अड़चन आ रही है तो उसे तुरंत दूर किया जाए। साथ ही किसानों को यह भी स्पष्ट जानकारी दी जाए कि उनकी बकाया राशि कब तक जारी होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान अश्वनी कुमार, रवि पठानिया, विपन हाकम, विनोद कुमार, ओम पाल, अजय कुमार, अश्वनी कुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed