{"_id":"6890fc279f741da6580a68e0","slug":"farmers-income-has-not-doubled-balveer-chaudhary-una-news-c-93-1-una1002-161361-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय नहीं हुई दोगुनी : बलवीर चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय नहीं हुई दोगुनी : बलवीर चौधरी
विज्ञापन
विश्राम गृह ऊना में सरदार रूडका सिंह समिति की बैठक में मौजूद सदस्य।संवाद
- फोटो : संवाद
ऊना। किसान योद्धा सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बलवीर चौधरी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी इसलिए नहीं हो पाई, क्योंकि उनसे गैरकानूनी ढंग से शिक्षा, रोजगार और संपत्ति छीनी जा रही है। ऊना में सोमवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दो से अधिक बच्चों को जन्म देने वाले प्रत्येक नागरिक पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए था।
किसानों से शिक्षा छीनने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछले छह वर्षों में 3840 में से एक भी पक्का नर्सरी शिक्षक नियुक्त नहीं किया है। किसानों के बच्चों से रोजगार छीनने के लिए मल्टी-टास्क वर्करों और वन मित्रों की भर्ती बिना चयन आयोग और बिना रोजगार कार्यालय के माध्यम से कर दी गई।
1990 से पहले सभी भर्तियां रोजगार कार्यालय के माध्यम से होती थीं, जिससे प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर मिलते थे। अब इस व्यवस्था को दरकिनार कर किसानों के बच्चों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
भर्ती नियमों के अनुसार नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति चयन आयोग या बैचवाइज प्रक्रिया के तहत रोजगार कार्यालय के माध्यम से होनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व के 11 देश इसलिए विकसित राष्ट्र बन पाए क्योंकि उनकी प्रति व्यक्ति आय शीर्ष स्थानों पर है। भारत को भी यदि विकसित राष्ट्र बनाना है, तो जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। संवाद