फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers can get potato crop insured till 31st August

Una News: किसान 31 अगस्त तक करवा सकते हैं आलू की फसल का बीमा

Thu, 08 Aug 2024 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 08 Aug 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers can get potato crop insured till 31st August
ऊना। जिला के किसान अपनी आलू फसल का बीमा 31 अगस्त तक करवाना सुनिश्चित करें। उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलभूषण धीमान ने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी द्वारा मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले के ऊना, हरोली, अंब एवं गगरेट ब्लॉक के आलू उत्पादकों की फसल का बीमा करने के लिए तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। उपनिदेशक ने बताया कि फसल की किसान द्वारा देय किस्त राशि 300 रुपये एवं बीमित राशि 6000 रुपये प्रति कनाल है। उन्होंने कहा कि जो किसान अपनी आलू की फसल का बीमा करवाना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र में आवश्यक दस्तावेजों जैसे कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीनी फर्द एवं फसल बुआई प्रमाणपत्र और जो किसान ठेके पर जमीन लेकर आलू की खेती करते हैं, उन्हें हलफनामा बनवाकर लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ऋणि किसानों की फसल का बीमा संबंधितत बैंक शाखा द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. कुलभूषण धीमान ने बताया कि पिछले सालों में जिलेभर के किसानों को कंपनी द्वारा क्लेम प्रदान किया गया है। यह राशि किसान द्वारा देय प्रीमियम से लगभग पांच से छह गुना ज्यादा दी गई है। खरीफ 2022 में जहां 436 किसानों ने अपनी फसल का बीमा करवाया था, वहीं खरीफ 2023 में संख्या बढ़कर 610 हो गई। खरीफ 2022 में किसानों की 34 लाख रुपये किस्त की एवज में उन्हें 1.60 करोड़ रुपये का क्लेम वितरित किया गया। साल 2023 का क्लेम जल्द ही किसानों के खातों में डाल दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के जिला समन्वयक कैप्टन मोहन कुमार मोबाइल नंबर 73886-68654 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed