फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmers are facing shortage of fertilizers and seeds, government is careless: Dharmendra

किसानों को खाद और बीज की किल्लत, सरकार बेपरवाह : धर्मेंद्र

Sat, 08 Nov 2025 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers are facing shortage of fertilizers and seeds, government is careless: Dharmendra
सत्ती बोले- कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को समझें
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा जिलाभर में अपनाएगा आंदोलन की राह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा किसान मोर्चा की जिलास्तरीय परिचय बैठक शनिवार को ऊना स्थित भाजपा कार्यालय दीपकमल में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने की, जबकि उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती उपस्थित रहे।
सत्ती ने कहा कि इस समय जिले के किसानों को खाद और बीज की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की बुवाई का समय आने के बावजूद सरकारी डिपो में आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को समझें और उन्हें भाजपा मंच के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं। सत्ती ने कहा कि किसान मोर्चा का भाजपा संगठन में योगदान अन्य मोर्चों की तुलना में अधिक है, क्योंकि प्रदेश के लगभग 80 प्रतिशत परिवार कृषि पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा किसान मोर्चा जिलाभर में आंदोलन की राह अपनाएगा। प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा ने बताया कि बद्दी में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में किसान मोर्चा को बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने और प्रत्येक बूथ पर किसान प्रहरी का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री इकबाल सिंह, विश्वजीत पटियाल, पंकज शर्मा, विनय सहोर, मंगल सिंह, अश्विनी कुमार, यशपाल सिंह, अजय कुमार, दिनेश कुमार, रोहित कुमार, अजय, सतीश गर्ग, अश्वनी सैनी, नरेंद्र सिंह, सुदर्शन कुमार, संजीव ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी, सदस्य, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed