{"_id":"601bfe598ebc3e74a6035f48","slug":"farmer-happy-on-rain-fall-in-una-district-una-news-sml359804487","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बारिश से फसलें सिंचित, किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बारिश से फसलें सिंचित, किसान खुश
विज्ञापन
ऊना। जिले भर में देर रात से शुरू हुई बारिश वीरवार को लगातार जारी रही। बारिश के असर से किसानों ने राहत की सांस ली है। खेतों में तैयार हो रही फसलों के लिए बारिश को संजीवनी के रूप में देखा जा रहा है। गैर सिंचित क्षेत्रों में गेहूं की फसल को पानी की सख्त जरूरत थी, लेकिन बारिश न होने से दुर्गम क्षेत्रों के किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। अब बारिश होने से गैर सिंचित क्षेत्रों के किसानों को फसलों की सिंचाई की चिंता नहीं सताएगी। जिले में 76489 हेक्टेयर भूमि में कृषि कारोबार होता है। जिसमें से 29,000 हेक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल लगाई गई है। जिसमें से करीब 64 हजार मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार की उम्मीद है। इसके साथ वर्ष में 2076 हेक्टेयर भूमि में आलू की फसल की पैदावार होती है। जिसमें से रवि की फसल करीब 711 हेक्टेयर और खरीफ फसल 1365 हेक्टेयर भूमि में होती है। जिसमें से करीब 27500 मीट्रिक टन आलू की पैदावार होती है। इसके अलावा जिले में 900 हेक्टेयर भूमि में सब्जियां उगाई जाती हैं। जिन्हें इस बारिश का भरपूर लाभ मिला है।
बॉक्स
खेतों में डाले खाद और उर्वरक : डोगरा
कृषि उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि बारिश होने से किसानों की फसलें सिंचित हो गई है। जिससे किसानों को काफी राहत मिली है। इसके साथ फसलें सिंचित होने से किसान खेतों में खाद और उर्वरक डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब किसानों को कुछ समय के लिए फसलों की सिंचाई से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बॉक्स
खेतों में डाले खाद और उर्वरक : डोगरा
कृषि उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि बारिश होने से किसानों की फसलें सिंचित हो गई है। जिससे किसानों को काफी राहत मिली है। इसके साथ फसलें सिंचित होने से किसान खेतों में खाद और उर्वरक डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब किसानों को कुछ समय के लिए फसलों की सिंचाई से राहत मिलेगी।
विज्ञापन