फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Farmer accused of fraud of Rs 2 lakh after purchasing potatoes

Una News: आलू खरीद के बाद किसान से दो लाख धोखाधड़ी का आरोप

Fri, 13 Sep 2024 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 13 Sep 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer accused of fraud of Rs 2 lakh after purchasing potatoes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। थाना हरोली के तहत खड्ड के किसानों को आलू की फसल खरीदकर पैसे न देने के मामले लगातार बढ़ रहे है। पैसे न देने का आरोप कुंगडत के प्रिंस और पंजावर के राम सिंह पर लग रहे हैं। दोनों के खिलाफ अब पांचवीं एफआईआर थाना हरोली में दर्ज हुई है।
पुलिस ने किसान की शिकायत के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस को दी श्किायत में खड्ड के किसान कुलदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 के अंत में कुंगडत के प्रिंस व पंजावर के राम सिंह मनकोटिया ने 4.34 लाख रुपये के आलू खरीदे, जिसके पैसे कुछ समय बाद दे दिए। इसके बाद दोनों ने दोबारा 2.2 लाख रुपये के आलू खरीदे और जल्द पैसे देने की बात कही। आरोप है कि कुछ समय बाद जब प्रिंस और राम सिंह से आलू की फसल के पैसे मांगे, तो टालमटोल करने लगे। इसके बाद दोनों पैसे देने से मना करने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

किसान की शिकायत पर हरोली पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि इससे पहले दोनों ने खड्ड निवासी किसान सुरजीत सिंह से 2.27 लाख, खड्ड की सुनीता कुमारी से 41 हजार, खड्ड की सीमा देवी से 1.10 लाख रुपये व बलबीर सिंह से 2.27 लाख रुपये के आलू खरीद कर पैसे नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि आलू की फसल के पैसे न देने पर पुलिस के पास प्रिंस व राम सिंह मनकोटिया के खिलाफ पांचवीं शिकायत पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed