फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Family will be empowered by higher education of daughters: Raghav Sharma

बेटियों की उच्च शिक्षा से परिवार होगा सशक्त : राघव शर्मा

Sat, 17 Jul 2021 06:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Family will be empowered by higher education of daughters: Raghav Sharma
ऊना। उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला प्रशासन की पहल गरिमा योजना के तहत 5 बेटियों को सम्मानित किया। बेटियों को गोद लेने वाले तीन तथा बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए लोन लेने वाले दो परिवारों को उन्होंने 21-21 हजार रुपये की सम्मान राशि दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीसी ने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा देने से पूरा परिवार सशक्त होता है। इसीलिए महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने गरिमा योजना शुरू की है। इसके तहत माता-पिता की देखभाल करने वाली बेटियों के साथ-साथ बेटियों को गोद लेने वाले परिवारों, बेटी की उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स कराने वालों और इसके लिए ऋण लेने वाले परिवारों तथा बेटियों के आर्थिक सशक्तीकरण में काम करने वाली संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि गरिमा योजना के अतिरिक्त संबल और नवजीवन योजनाएं भी जिला प्रशासन की नई पहल है।
विज्ञापन

संबल योजना के तहत बेसहारा और अनाथ बच्चों को सहायता दी जाती है। ऐसे अति गरीब परिवार के पात्र बच्चों को मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी के माध्यम से संबल योजना के तहत शिक्षा देने के लिए आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। नवजीवन योजना अपने नाम को चरित्रार्थ करते हुए विधवा महिलाओं को आजीविका उपार्जन में मदद करती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई विधवा महिला आजीविका के लिए तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना काम शुरू करना चाहती है, तो मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी के माध्यम से उसे आर्थिक सहायता दी जा सकती है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
बेटियों को गोद लेने के लिए गरिमा योजना के तहत मलाहत के रणजीत सिंह, संघनई निवासी हरबंस लाल, धुसाड़ा निवासी सलीम को उपायुक्त राघव शर्मा ने 21-21 हजार रुपये की एफडी दी। इसके अलावा उन्होंने बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए बैंक से ऋण लेने वाले परिवारों को भी प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में अरलू निवासी राजेश कुमार तथा नंगल खुर्द निवासी दिलबाग सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed