फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Explained the syllabus and scholarship scheme for competitive exams.

Una News: प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम और छात्रवृत्ति योजना के बारे में बताया

Wed, 03 Dec 2025 08:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Explained the syllabus and scholarship scheme for competitive exams.
अंब(ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से बुधवार को एक विशेष कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें फिजिक्स वाला चंडीगढ़ की टीम ने छात्रों को सिविल सेवा (आईएएस, एचएएस) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया। इस सत्र में फिजिक्स वाला चंडीगढ़ के सेंटर हेड हुम्मा लारी, सीनियर मेंटर अजय संधू, मार्केटिंग हेड हितेश खमरा और अन्य सदस्य उपस्थित थे। अजय संधू ने अपनी सफलता की कहानी साझा की, जिसमें उन्होंने दो बार आईएएस परीक्षा पास की। हुम्मा लारी ने छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम और छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रोफेसर अनिल वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय जल्द ही फिजिक्स वाला के साथ 8-10 दिनों की निशुल्क ऑनलाइन डेमो कक्षाएं आयोजित करेगा। प्राचार्य प्रोफेसर दर्शन कुमार ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी समय पर शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed