फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Expansion of the district executive of Himachal Pradesh School Spokesperson Association

Una News: हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

Fri, 23 Jan 2026 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Expansion of the district executive of Himachal Pradesh School Spokesperson Association
अध्यक्ष शशि सैनी, महासचिव संजीव कुमार की अगुवाई में बनाया मजबूत संगठनात्मक ढांचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। स्कूल प्रवक्ता संघ की जिला ऊना इकाई की कार्यकारिणी का सत्र 2025–2028 के लिए विस्तार कर दिया गया है। जिला कार्यकारिणी, सलाहकार मंडल, मेंटर समिति, मीडिया-प्रेस प्रकोष्ठ, वेब टीम तथा महिला कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। जहां संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शशि पाल सैनी और महासचिव संजीव कुमार को सौंपी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में राम कुमार और यशपाल को दायित्व दिया गया है। उपाध्यक्ष पद पर मनजीत सोनी, अमित शर्मा, संदीप धीमान, यशपाल, राजेश बंसल, संजीव धीमान, विजय इंदोरिया, भूपिंदर ठाकुर, सीमा सोहल, अरुण पाठक और गरिमा को शामिल किया गया है। प्रवक्ता सतीश के. कालिया को मुख्य प्रेस सचिव के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गई है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में केहर सिंह बैरी, वित्त सचिव राम कुमार, मुख्य संगठन सचिव मुकेश सलारिया, मुख्य मीडिया सचिव यशविंदर मिन्हास, मुख्य वेब सचिव विपिन कुमार शर्मा तथा मुख्यालय सचिव अशोक हांडा को बनाया गया है। महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि संगठनात्मक मजबूती के लिए संयुक्त सचिव, संगठन सचिव, प्रेस, मीडिया, वेब और जिला प्रवक्ताओं की पूरी टीम गठित की गई है। वहीं अध्यक्ष शशि सैनी ने कहा कि संघ प्रवक्ता वर्ग से जुड़े सेवा मामलों, पदोन्नति, स्थानांतरण, कार्यभार और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed