फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Every system in schools, from mid-day meals to classes, will be tested.

Una News: स्कूलों में मिड-डे मील से लेकर कक्षाओं तक हर व्यवस्था परखा जाएगी

Thu, 13 Feb 2025 02:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Every system in schools, from mid-day meals to classes, will be tested.
परीक्षाओं से पहले स्कूलों में औचक निरीक्षण अभियान शुरू
विज्ञापन

स्वच्छता और रिकॉर्ड को भी खंगालेगा शिक्षा विभाग, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
आज कुछ स्कूलों में जाकर विभाग की टीम करेगी निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला के सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं से पहले शिक्षा विभाग की ओर से औचक निरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। इस कड़ी में विभाग की टीम वीरवार को कई स्कूलों में जाकर व्यवस्थाएं परखेगी। इसमें व्यवस्थाओं के साथ परीक्षाओं की तैयारी को लेकर स्थिति भी परखी जाएगी।
जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा विभाग की टीम वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंडोगा सहित क्षेत्र के अन्य स्कूलों का औचक निरीक्षण करेगी। इसे लेकर स्कूलों को पहले से अलर्ट भी किया गया है। इसमें बच्चों और अध्यापकों की हाजिरी, स्कूल का रिकॉर्ड रजिस्टर, बजट के व्यय की जानकारी, सफाई, कक्षाओं में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था को खंगाला जाएगा। इसके अलावा प्राथमिक स्कूलों में मिड-डे मील, बच्चों के दाखिले का आंकड़ा, अध्यापकों की कमी के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें स्कूल प्रबंधकों को पेश आने वाली समस्याओं को सुना जाएगा और उनके निदान को लेकर चर्चा भी होगी।
विज्ञापन


कोट्स
बच्चों का परखा जाएगा ज्ञान
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान बच्चों का ज्ञान भी परखा जाएगा। इससे पता लगेगा कि स्कूलों में कितनी गंभीरता से परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। उन्होंने सभी स्कूलों को हिदायत देते हुए कहा कि पेयजल, कक्षाओं की साफ-सफाई के प्रति गंभीर रहें। नियमित तौर पर स्कूल की हर गतिविधि का रिकॉर्ड बनाकर रखें। लापरवाही पाए जाने पर मानकों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed