फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Every section expects relief from the Union Budget

हर वर्ग को केंद्रीय बजट से राहत की उम्मीद

Mon, 31 Jan 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Every section expects relief from the Union Budget
मैहतपुर (ऊना)। मोदी सरकार के केंद्रीय बजट से हर वर्ग राहत की उम्मीद पाले बैठा है। नौकरी पेशा लोग टैक्स स्लैब में बढ़ोतरी, घरेलू महिलाओं को रसोई बजट और कोरोना की मार झेल रहे कारोबारियों को जीएसटी तथा सीजीएसटी में राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस बार बिना टैक्स वाली कमाई का दायरा बढ़ा सकती है। वर्तमान में यह लिमिट ढाई लाख रुपये है। इस बजट में करमुक्त आय की सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर तीन लाख होने की उम्मीद जताई जा रही है। हिमाचल को चुनावी साल में केंद्र से क्या नई सौगात मिलेगी इस पर भी सभी की नजर होगी।
विज्ञापन

टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ के अनुसार केंद्रीय बजट में अगर टैक्स स्लैब को बढ़ाया जाता है तो बहुत बड़ी आबादी को इससे राहत मिलेगी। ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर केआर आर्य का मानना है कि पहाड़ी राज्य हिमाचल में सस्ता उपचार लोगों को मिले, इसके लिए बजट में विशेष राहत मिलनी चाहिए। घरेलू महिलाएं नीलम, पूनम, सीमा, रेखा और सुषमा का कहना है कि रसोई का बजट बिगड़ने न पाए, सरकार को ऐसा बजट प्रस्तुत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षाविद प्रोफेसर योगेश सूद, डॉ रवि वैद्य, डॉ महेंद्र गोपाल शास्त्री, यशपाल सिंह कंवर ने कहा कि शिक्षा सस्ती तथा उपयोगी बने इसके लिए बजट में राहत मिलनी चाहिए। कपड़ा कारोबारी संजय भारद्वाज, संजीव सचदेवा तथा सुशील कुमार ने कहा कि बजट में जीएसटी की स्लैब कम से कम रखी जाएगी, ताकि आम लोगों पर इसका बोझ ना पड़े ऐसी उम्मीद है।
उद्योग संघ के अध्यक्ष चमन सिंह कपूर ने कहा कि उद्योग जगत के लिए बजट में कुछ खास मिलता है इस पर प्रदेश के उद्यमियों की नजरे रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed