फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Every Panchayat should spend the sanctioned amount on development by 15th September: Vivek Sharma

हर पंचायत 15 सितंबर तक खर्च करे विकास पर स्वीकृत धनराशि : विवेक शर्मा

Sat, 24 Aug 2024 02:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 24 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Every Panchayat should spend the sanctioned amount on development by 15th September: Vivek Sharma
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर पंचायत प्रतिनिधि अपनी पंचायत के विकास कार्यों में तेजी लाए। शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की हर पंचायत के हर वार्ड के हर गांव हर घर तक विकास करने की जितनी जिम्मेदारी मेरी है, उतनी ही आप सब पंचायत प्रतिनिधियों की भी है। जब तक पिछला पैसा खर्च होगा, तभी हम राज्य सरकार से आगे विकास के पैसे की मांग करेंगे। कहा कि मुझे 15 सितंबर तक हर पंचायत के विकास कार्यों की पूरी रिपोर्ट चाहिए। हर पंचायत की रिपोर्ट में बकाया राशि शून्य होनी चाहिए। कहा कि कुटलैहड़ को विकास का मॉडल बनाना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने पूर्व विधायक पर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वह कुटलैहड़ की जनता में कहते फिरते थे कि सरकार मेरी नहीं सुनती और न ही कुटलैहड़ के विकास को धन मिलता है। आज उन्हीं के कार्यकाल का विकास खंड बंगाणा में करोड़ों की धनराशि पड़ी है, जो 14 माह में खर्च नहीं हो पाई हैं। इससे ज्यादा नलायकी विधायक की ओर क्या हो सकती है। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed