{"_id":"6834558765a4e7e1a50097eb","slug":"even-after-the-ceasefire-street-lights-did-not-light-up-in-chintpurni-una-news-c-93-1-ssml1048-154721-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सीजफायर होने के बाद भी चिंतपूर्णी में नहीं जलीं स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सीजफायर होने के बाद भी चिंतपूर्णी में नहीं जलीं स्ट्रीट लाइटें
Tue, 27 May 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 27 May 2025 05:19 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से आसपास का क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। रात के समय श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच गोलीबारी के कारण स्ट्रीट लाइटें बंद की गई थी लेकिन सीजफायर होने के बाद भी अभी तक स्ट्रीट लाइटें नहीं जलाई गई हैं। रात को अंधेरे में श्रद्धालुओं का चलना मुश्किल हो गया है, जिससे उनकी सुरक्षा भी खतरे में है। इससे लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि स्ट्रीट लाइटें जल्द जलाई जाएं। हैरानी की बात है कि डीसी ऊना भी इस मामले में कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। लोगों ने कई बार शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
चिंतपूर्णी प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान करे। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों को लेकर जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर लगातार सक्रिय है।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान करे। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों को लेकर जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर लगातार सक्रिय है।
विज्ञापन