फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Even after taking loan after loan, the Congress government has not improved the situation: Bindal

कर्जे पर कर्ज लेकर भी कांग्रेस सरकार से नहीं सुधरे हालात : बिंदल

Sun, 24 Aug 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Even after taking loan after loan, the Congress government has not improved the situation: Bindal
बोले, सुक्खू सरकार अपने मित्रों को खुश करने में मस्त है और गरीब जनता त्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार कर्ज पर कर्ज लेकर प्रदेश की जनता को ऋण के बोझ तले दबा रही है। इसके बावजूद प्रदेश की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू अपनी मित्र मंडली को खुश करने में व्यस्त हैं, जबकि गरीब जनता परेशान है। रविवार को ऊना जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय दीप कमल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूरे देश में नालायक सरकार के रूप में पहचानी जा रही है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर कई तीखे हमले किए। कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और प्रदेश में अव्यवस्था फैली हुई है। वर्ष 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने दावा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन आज बेरोजगारों के साथ मजाक किया जा रहा है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि सरकार कभी वन मित्र, कभी रोगी मित्र और अब पशु मित्र जैसी योजनाओं के नाम पर युवाओं को मात्र पांच हजार रुपये देकर छल रही है। न तो भर्ती परीक्षाएं हो रही हैं और न ही आयोग ठीक से काम कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक भाजपा प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी। इस दौरान स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान शिविर, अस्पतालों में फल वितरण, विभिन्न शिविरों का आयोजन और लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed