फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Even after 11 days, the disputed mosque structure was not demolished in Basoli.

Una News: 11 दिन बाद भी बसोली में नहीं गिराया गया विवादित मस्जिद ढांचा

Sat, 05 Oct 2024 02:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 05 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Even after 11 days, the disputed mosque structure was not demolished in Basoli.
ऊना। बसोली ग्राम पंचायत के तहत बनी मस्जिद के विवाद को लेकर स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल एक बार फिर प्रशासन के समक्ष पहुंचा। मामले में सात दिन के बाद मस्जिद ढांचे को गिराने का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद कोई कार्रवाई प्रशासन ने अमल में नहीं लाई।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को फिर से ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय का दरबाजा खटखटाया है। उधर, एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले को लेकर प्रशासनिक जांच शुरू हो चुकी है। कानून के अनुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बसोलीवासियों के प्रतिनिधिमंडल की अगुआई करते हुए पूर्व सैनिक जोगिंद्र सिंह बिंद्रा ने कहा कि उनकी पंचायत क्षेत्र में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है। फिर इस जगह पर मस्जिद का निर्माण किस उद्देश्य से किया गया, इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। उक्त जगह पर बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के आने-जाने का काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इसके चलते प्रशासन को कोई भी अप्रिय घटना होने से पहले ही स्थिति को संभालना चाहिए। इस ढांचे को तुरंत गिराया जाए। एक अन्य पूर्व सैनिक व बसोली के ग्रामीण अनिल कुमार ने कहा कि इस प्रकार की घुसपैठ करने की कई सारी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां पहले मस्जिदों का निर्माण किया जाता है और फिर बाहर से लाकर लोगों को आसपास के क्षेत्र में बसा दिया जाता है। मुस्लिम समाज को भी अब एक शिक्षित समाज में आना चाहिए। मदरसे आदि की शिक्षा को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए। यदि उनके गांव में कोई भी मुस्लिम परिवार होता तो वह कभी भी इस मस्जिद का विरोध नहीं करते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed