फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Enrollment in government schools will be increased, the education department has started a special campaign

Una News: सरकारी स्कूलों में बढ़ाएंगे नामांकन, शिक्षा विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान

Wed, 11 Feb 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Enrollment in government schools will be increased, the education department has started a special campaign
अध्यापक और अन्य स्टाफ अभिभावकों को करेंगे जागरूक
विज्ञापन


बीते सालों में तेजी से घटा है सरकारी स्कूलों में दाखिले का आंकड़ा

आंकड़े को बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूल छेड़ेंगे अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन में हो रही गिरावट को देखते हुए शिक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ाना है। इसके तहत शिक्षक, प्रधानाचार्य, और अन्य स्कूल स्टाफ अभिभावकों से सीधे संपर्क करेंगे और उन्हें सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाओं और उपलब्ध योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।


शिक्षा विभाग का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में निजी स्कूलों की ओर बढ़ते रुझान के कारण सरकारी स्कूलों में दाखिले में भारी गिरावट आई है। इसे रोकना अब अत्यधिक आवश्यक हो गया है। इस अभियान के दौरान गांव-गांव और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में उपलब्ध निशुल्क शिक्षा, पाठ्य पुस्तकें, वर्दी, मध्याह्न भोजन, स्मार्ट कक्षाएं और अनुभवी शिक्षकों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


बीते वर्षों में दाखिलों में गिरावट
पिछले वर्षों में सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिलों में गिरावट आई है। कई स्कूलों में नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक मुश्किल से 50 बच्चे ही दाखिला ले पा रहे हैं। इसके पीछे कम अध्यापकों की तैनाती और पर्याप्त कक्षाओं की कमी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। वहीं, अधिकतर अभिभावक निजी स्कूलों को ही बेहतर विकल्प मान रहे हैं। हालांकि, कुछ सरकारी स्कूल ऐसे भी हैं जो निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य
उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल नामांकन बढ़ाना नहीं है, बल्कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर लोगों का विश्वास भी मजबूत करना है। विभाग को उम्मीद है कि इस अभियान के माध्यम से आगामी शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूलों में नामांकन में महत्वपूर्ण वृद्धि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed