{"_id":"6856916490f9b62d6208be81","slug":"encroachment-removed-from-bus-stand-to-degree-college-four-carts-confiscated-una-news-c-93-1-ssml1047-156933-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बस स्टैंड से डिग्री कॉलेज तक हटाया अतिक्रमण, चार रेहड़ियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बस स्टैंड से डिग्री कॉलेज तक हटाया अतिक्रमण, चार रेहड़ियां जब्त
विज्ञापन
दुकानदारों को दी चेतावनी, दुकानों के आगे वाहन पार्क न करें
आगामी दिनों में जारी रहेगा नगर निगम का अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम प्रबंधन ने शनिवार को बस स्टैंड से लेकर डिग्री कॉलेज तक फुटपाथ पर किए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान चार रेहड़ियों को जब्त भी किया। प्रबंधन के अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इसके अलावा दुकानदाराें को दुकानों के आगे वाहन पार्क न करने को कहा गया। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों के अलावा पुलिस जवान भी मौके पर मौजूद रहे।
नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। निगम का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। शहर में अतिक्रमण के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सड़क हादसे होने का खतरा भी हमेशा रहता है। इसे लेकर शनिवार को एनएच किनारे अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कई संचालकों ने तो शनिवार सुबह रेहड़ियों को बंद ही रखा। कुछ दुकानदारों ने दुकानों से आगे वाहनों को हटाने के निर्देशों का विरोध किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से शहर में पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाने की मांग उठाई। नगर निगम अधिकारियों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग का हवाला देते हुए वाहनों को वहां पार्क करने के निर्देश दिए। इसके अलावा दुकानों के बाहर लगने वाले फ्लेक्स बोर्ड और लोहे के बोर्डों को भी फुटपाथ से हटाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, जेई शिवानी, एसडीओ अंकुश राणा, एसडीओ राजेंद्र राणा, सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार व पुलिस जवान भी मौजूद रहे।
कोट्स
शहर में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शनिवार से इस अभियान की शुरुआत हो गई है। लोगों को चेतावनी दी जा रही है। अगर इसके बाद भी कोई नियमों को नहीं मानता है तो जुर्माना लगाकर सख्त कार्रवाई करने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त नगर निगम ऊना