फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Encroachment outside shops will be fined

दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने पर होगा जुर्माना

Thu, 09 Sep 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Encroachment outside shops will be fined
ऊना शहर के मुख्य बाजार में रास्ते में हुआ अतिक्रमण - फोटो : Una
ऊना। शहर से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 1100 नंबर पर शहर के एक व्यक्ति की तरफ से शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद सख्ती के साथ हरकत में आई है। नप अधिकारियों ने शहर का दौरा कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देकर जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में दुकानदारों की तरफ से किए जाने वाले अतिक्रमण पर लगाम कसने के लिए नगर परिषद ने कड़ी कार्रवाई करने के लिए कदमताल शुरू कर दी है। शहर के एक व्यक्ति की तरफ से 1100 नंबर पर शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद हरकत में आ गई है। शिकायतकर्ता ने शहर के बाजारों में हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के अलग-अलग बाजारों में दुकानदार उत्पाद को आने-जाने के लिए बने रास्तों पर रख देेते हैं जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मामले पर नगर परिषद ने दुकानदारों को कई बार अतिक्रमण न करने की अपील की है। इसका कोई असर नहीं हो पाया है। शहर में अतिक्रमण हटाने में नगर परिषद नाकाम साबित हो रही है। हालांकि नगर परिषद की टीम अकसर शहर में अतिक्रमण को हटाने के लिए दौरा तो कर रही है। बाद में दोबारा हालात पहले जैसे ही हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने दुकानदारों को दुकानें के बाहर सामान न रखने की चेतावनी दी है। इसके अलावा जिन बाजारों में अतिक्रमण किया जाता वहां की वीडियोग्राफी कर ऐसे दुकानदारों की पहचान करने के भी निर्देश दिए हैं। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई है। इन मामलों पर जुर्माना भी वसूला जाएगा।

ऊना शहर के मुख्य बाजार में रास्ते में हुआ अतिक्रमण

ऊना शहर के मुख्य बाजार में रास्ते में हुआ अतिक्रमण- फोटो : Una

ऊना शहर के मुख्य बाजार में रास्ते में हुआ अतिक्रमण

ऊना शहर के मुख्य बाजार में रास्ते में हुआ अतिक्रमण- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed