फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Employees protested by putting black badges

कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध

Sat, 15 May 2021 07:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Employees protested by putting black badges
ऊना/गगरेट। न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों ने शनिवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान नई पेंशन स्कीम के खिलाफ विरोध दर्ज किया। एनपीएस कर्मचारियों ने घर में रहते हुए काले बिल्ले लगाए। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान कमल चौधरी ने कहा कि 15 मई 2003 को हिमाचल सरकार ने सरकारी सेवा का आकर्षण पुरानी पेंशन बंद करके कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम लेने के लिए बाध्य किया था। वर्तमान समय में अधिकतम कर्मचारी अपनी ड्यूटी सरकारी आदेश अनुसार अलग-अलग स्थानों पर या बॉर्डर पर दे रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यस्थल कार्यालय और घरों से भी 15 मई को काला दिवस मना कर अनेक माध्यमों से अपना जोरदार विरोध दर्ज भी करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्यूटी देते हुए करोना से संक्रमित होकर बहुत सारे कर्मचारी जान गवां बैठे हैं। उनके परिवारों को बिना किसी सहायता पेंशन के मरने के लिए छोड़ दिया गया है। 2009 की अधिसूचना अभी तक हिमाचल सरकार ने लागू नहीं की है। इस मौके पर ऊना से नीरज सैणी, अंब से प्रधान शिव कुमार और गगरेट से गुरबख्श सिंह ने विरोध दर्ज करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed