फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Employees opened front against BBMB management

Una News: बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Wed, 06 Dec 2023 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Employees opened front against BBMB management
नंगल। बीबीएमबी के आठ कर्मचारी संगठनों द्वारा गठित संयुक्त मोर्चा मंगलवार को बीबीएमबी मुख्य अभियंता के कार्यालय के सामने गेट रैली की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा नहीं किया तो संघर्ष को और तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी बीबीएमबी प्रबंधन की होगी। इस मौके पर कर्मचारी नेता विनोद भट्टी, होशियार सिंह ने कहा कि सरप्लस बिजली का उत्पादन करने और भारी मुनाफा कमाने के बावजूद बीबीएमबी प्रबंधन ने कर्मचारियों को दिए जाने वाला इंसेटिंव बंद कर दिया। इस कारण कर्मचारियों में गहरा रोष है। जबकि भारतीय रेलवे घाटे में होने के बावजूद अपने कर्मचारियों को नियमित इंसेटिंव दे रहा है। इस मौके पर विमल बलूजा, सुनील कुमार, प्राणनाथ, विजय कुमार, राजेश कुमार, बलबीर सिंह, तेजवंत, राम कुमार, दयानंद, मंगत राम, गुरप्रशाद, सिकंदर सिंह, विश्वनाथ, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed