फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   employees and teachers are happy on jcc meetings decision

जेसीसी बैठक में राहत पर कर्मचारी और शिक्षक संगठन खुश

Sat, 27 Nov 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
employees and teachers are happy  on jcc meetings decision
रमन सहोड़ - फोटो : Una
नारी (ऊना)। जयराम सरकार के कार्यकाल में चार वर्ष बाद हुई जेसीसी बैठक में कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। जनवरी 2016 से नया वेतनमान, अनुबंध काल घटाकर दो वर्ष करने जैसी घोषणाएं की गई हैं। कुछ शिक्षक, कर्मचारी संगठन जेसीसी बैठक में लिए गए फैसलों का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि इस बैठक में कई मांगें पूरी न होने के कारण कुछ संगठन रोष भी जता रहे हैं।
विज्ञापन

न्यू पेंशन स्कीम एनपीएस कर्मचारियों के लिए पांच मई 2009 तक की फैमिली पेंशन 15 मई 2003 से देने की घोषणा की है। इसका एनपीएस कर्मचारी संगठन स्वागत कर रहा है लेकिन पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर अड़ा हुआ है। कर्मचारी संगठन चार साल बाद हुई जेसीसी बैठक के निर्णयों पर मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने कुछ कर्मचारी व शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ जेसीसी निर्णयों पर बातचीत की। उन्होंने कुछ इस प्रकार से अपनी राय रखी।
विज्ञापन

बॉक्स--
1-हिमाचल प्रदेश राज्य प्रवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास रतन ने मुख्यमंत्री द्वारा नया वेतनमान जनवरी 2016 से लागू करने, अनुबंध काल को 1 वर्ष कम तथा फैमिली पेंशन पुरानी पेंशन के आधार पर देने की घोषणा का स्वागत किया है। कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी मुख्यमंत्री ने कमेटी गठित करने का आश्वासन देकर शीघ्र उस पर निर्णय करने को भी कहा है। संगठन इसका स्वागत करता है। जेसीसी में कर्मचारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2-एनजीओ फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने सरकार की ओर से कर्मचारियों के हित में की गई सभी घोषणाओं का स्वागत किया है। जेसीसी बैठक में कई मांगें हल हुई हैं। अनुबंध काल भी घटा है जोकि स्वागत योग्य है। उन्होंने 4-9-14 तथा अन्य लंब लंबित मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके उन्हें शीघ्र लागू करने का आग्रह किया है।
3-पीटीएफ के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने सरकार की ओर से कर्मचारियों के हित में की गई घोषणाओं का स्वागत किया है। जेबीटी अध्यापकों के पंजाब की तर्ज पर वेतनमान की अभी घोषणा न होने पर मायूसी है। कहा कि मुख्यमंत्री ने इन सभी लंबित मुद्दों पर कमेटियां गठित करके शीघ्र ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें भी राहत मिलेगी।
4--सीएंडवी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमन सहोड़ ने कहा कि जेसीसी बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत है। अनुबंध काल को कम और नया वेतनमान को 2016 से लागू करना कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। कर्मचारियों के लिए जेसीसी बैठक राहत लेकर आई है। कुछ मांगेें रह गई हैं, उम्मीद है कि यह भी जल्द सरकार पूरी करेगी।
5-न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के महासचिव नीरज सैणी का कहना है कि जेसीसी में एनपीएस कर्मचारियों को भी राहत मिली है। फैमिली पेंशन देने का स्वागत है। हालांकि पुरानी पेंशन बहाली सबसे जरूरी है, इस पर सरकार जल्द फैसला ले और एनपीएस कर्मचारियों को राहत प्रदान करें। इसके लिए संघर्ष जारी है।

6-सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अवतार सिंह ने जेसीसी में कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में लिए गए फैसले का स्वागत किया है। 5-10-15 वाले लाभ को बेसिक पेंशन में समायोजित करने की मांग का सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए ताकि पेंशनरों को भी राहत मिले। उम्मीद है कि कमेटी के जरिये यह मांग जल्द हल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed