फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Employee suddenly faints at Chintpurni Temple office.

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर कार्यालय में कर्मचारी अचानक बेहोश

Thu, 25 Jun 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 25 Jun 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
Employee suddenly faints at Chintpurni Temple office.
भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मंदिर कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर तथा मंदिर स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए कर्मचारी को तुरंत वाहन में उठाकर सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारी को अस्पताल ले जाते समय ही सिविल अस्पताल के चिकित्सकों को फोन के माध्यम से अलर्ट कर दिया गया था। इसके चलते अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने बिना समय गंवाए कर्मचारी का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। साथ ही उसकी स्वास्थ्य स्थिति का पता लगाने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय जांच और टेस्ट भी करवाए गए।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मंदिर के एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण वह बेहोश हो गया था। सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन और स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। मंदिर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और अस्पताल प्रबंधन की मुस्तैदी के चलते कर्मचारी को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। फिलहाल उसकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed