{"_id":"69bbe8b1c1493fdc9d0209e9","slug":"eligible-persons-should-not-be-deprived-of-inclusion-in-the-voters-list-nandita-una-news-c-90-1-mnd1001-189682-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से न रहे वंचित : नंदिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से न रहे वंचित : नंदिता
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। निर्वाचन विभाग के तत्वावधान में मंडी मंडल के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं प्रधान सचिव नंदिता गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण को प्रभावी और सुचारू रूप से संपन्न करना तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देना है। कार्यक्रम में यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। साथ ही सभी अधिकारियों से प्रशिक्षण कार्यशाला में दिए जाने वाले निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने निर्वाचन प्रक्रिया की गतिविधियों की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर एवं निर्वाचन अधिकारी उपेंद्र शुक्ला और वीरेंद्र चौहान ने जन समस्याओं पर चर्चा की।
प्रथम सत्र में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक और आईटी स्टाफ की जिम्मेदारियों पर ध्यान दिया गया। द्वितीय सत्र में नोडल अधिकारी मुंशी शर्मा ने बूथ स्तर के अधिकारियों के कर्तव्यों की जानकारी दी। दोपहर में आईटी अनुप्रयोगों, मतदाता शिक्षा, सोशल मीडिया उपयोग और जन शिकायत निवारण पर प्रशिक्षण हुआ। कार्यशाला का समापन प्रश्न-उत्तर सत्र से हुआ।