{"_id":"66b3e2cecb5c0ab404026e34","slug":"electrification-work-on-loop-line-at-una-railway-station-in-final-stage-una-news-c-93-1-una1001-130019-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना रेलवे स्टेशन में लूप लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना रेलवे स्टेशन में लूप लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य अंतिम चरण में
Thu, 08 Aug 2024 02:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
ऊना क्षेत्र में रेल विभाग कर्मी विद्याुतीकरण का लेकर काम में जुटे हुए कर्मी।संवाद
ऊना। रेलवे स्टेशन ऊना में लूप लाइन के विद्युतीकरण का कार्य जोरों से चला हुआ है। रेलवे बोर्ड के निर्माण एवं विद्युतीय टीम इसमें प्रभावी रूप से जुटी हुई हैं। रेलवे बोर्ड के अधिकारी भी समय समय पर इसका अपडेट ले रहे हैं।
राहत की बात यह है कि लूप लाइन के विद्युतीयकरण के बाद यहां दूसरे प्लेटफार्म का रास्ता भी लोगों के लिए खुल जाएगा। बकायदा ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था यहां होगी तो यात्रियों का मध्य लाइन पर उतरना भी बंद हो जाएगा। फिलहाल इस कार्य के लिए रेलवे बोर्ड की तकनीकी टीम ने मोर्चा संभाला हुआ है। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों अनुसार इस कार्य को आगामी 15 अगस्त तक संपन्न किया जाना प्रस्तावित है, ताकि इस प्लेटफार्म की सौगात भी यात्रियों को मिलेगी। प्लेटफार्म नंबर दो के साथ लूप लाइन निर्माण के संपन्न होने पर यात्री उतरकर ओवरब्रिज के माध्यम से रेलवे स्टेशन की ओर से गंतव्य की ओर जा सकेंगे। दूसरे प्लेटफोर्म पर सिग्नल, गेट, प्वाइंट आदि तारों के विद्युतीयकरण का कार्य ही लंबित रहा, लेकिन इसके कार्य को भी अब जल्द पूरा किया जा रहा है।