फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electricity wires entangled, meters and equipment of dozens of houses burnt

विद्युत तारें उलझने दर्जनों घरों के मीटर और उपकरण जले

Tue, 22 Jun 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity wires entangled, meters and equipment of dozens of houses burnt
बंगाणा की मुच्छाली पंचायत में नंगी तारें दिखाते हुए - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की मुच्छाली पंचायत के तेही गांव में बिजली के तार में ब्लास्ट होने के कारण कई घरों के मीटर जल गए। गांव के बाबा बालक नाथ मंदिर में लगाया विद्युत मीटर भी इस घटना में जल गया। लोगों ने आरोप लगाया है कि विद्युत बोर्ड द्वारा नई लाइन डालने की प्रक्रिया में हुई गलती के कारण घरों में उपकरण जले।
विज्ञापन

दर्जनों लोगों के मीटर और विद्युत उपकरण इस विस्फोट की भेंट चढ़ गए हैं। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लापरवाही से काम करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के बंगाणा और ऊना डिविजन को लिखित शिकायत प्रेषित की है। ग्रामीण आनंद, रामस्वरूप, पंचायत उप प्रधान अजय शर्मा, संजू, अशोक, सुशील, अश्वनी, महिंद्र, बाल कृष्ण, वतन चंद, गुरदास, संजीव, केवल कृष्ण ने आरोप लगाया है कि विद्युत बोर्ड द्वारा विद्युत लाइन 11 केवी और घरों को जाने वाली लाइन के तार ढीले छोड़े थे जिससे कुछ ही देर बाद यह तार आपस में उलझ गए।
विज्ञापन

इससे जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद घरों में मीटर, एलईडी टेलीविजन, रेफ्रिजेेटर, पंखे, एक दुकान में लगी फोटो स्टेट मशीन, ट्यूबलाइट, कंप्यूटर आदि उपकरण जल गए। विद्युत बोर्ड के एक्सईएन खुशविंदर सिंह का कहना है कि गांव में लोगों के उपकरण जलने की जानकारी मिली है। इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed