फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electricity problem in Chintpurni Vis will be solved with Rs 19 crore: Bablu

चिंतपूर्णी विस में 19 करोड़ से बिजली की समस्या होगी हल : बबलू

Tue, 19 Nov 2024 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Electricity problem in Chintpurni Vis will be solved with Rs 19 crore: Bablu
बोले, अंब में इंडोर स्टेडियम के लिए 1.60 करोड़ की किस्त हो चुकी है जारी
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को दिए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अंब में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की। विधायक की एक हफ्ते में अधिकारियों के साथ यह दूसरी बैठक थी। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को उठाकर विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है। विधायक ने अधिकारियों को साफ निर्देश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण, जल शक्ति और विद्युत विभाग से विधानसभा में चल रहे नए स्वीकृत कार्यों की प्रगति जानी। कहा कि खेल मैदान अंब में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के लिए 1.60 करोड़ की किस्त जारी हो चुकी है। साथ ही पीएचसी लोहारा के लिए 96 लाख, शहीद अमोल कालिया से किन्नू वाया रेड़ा-पेड़ा सड़क के लिए 16.94 करोड़ और ज्वार स्कूल मैदान के लिए 15 लाख और लोहारा स्कूल खड्ड पर पुल के लिए 47 लाख का बजट जारी हो चुका है। इसी तरह से विधानसभा में बिजली की समस्या से निपटने के लिए करीब 19 करोड़ का बजट जारी हुआ है। इस राशि से लो वोल्टेज की समस्या को सुधारा जाएगा। साथ ही बिजली के उपकरणों के रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई योजनाओं के संबंध में जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी करके इनके निर्माण कार्य को गति दी जाए। विधायक ने बागवानी और कृषि विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि विधानसभा के अधिकतर लोग बागवानी और कृषि पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद फील्ड में उतरकर किसानों को सरकार की योजनाओं से अवगत करवाकर उन्हें इन योजनाओं से लाभान्वित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed