फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electricity poles fell in Una due to storm; Lines broken, power outage overnight

तूफान से ढहे बिजली के पोल, टूटी लाइनें, रातभर बिजली रही गुल

Sat, 12 Jun 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity poles fell in Una due to storm; Lines broken, power outage overnight
ऊना/अंब/मैहतपुर(ऊना)। शुक्रवार मध्य रात्रि को आए तूफान ने बिजली बोर्ड को लाखों रुपये का चूना लगाया है। जिले के कई हिस्सों में बिजली के खंभे और लाइनें टूटने से रातभर बिजली गुल रही। बिजली बोर्ड तूफान से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन

तूफान के कारण जिले में कई जगह पेड़ टूटकर बिजली के खंभों पर गिरे जिससे वे भी टूट गए। इससे कहीं विद्युत आपूर्ति लाइनें तो कहीं ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत मंडल अंब के तहत 12 लाख का नुकसान हुआ है। दो दिन पहले तूफान के बाद शुक्रवार रात तूफान से जीतपुर बहेरी, गोंदपुर बनेहड़ा, भंजाल, लोहारा, कुठियाड़ी, ठठल, पंजोआ आदि गांवों में पेड़ों और उनकी टहनियों के टूटने से विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी सुबह होते ही विद्युत सिस्टम को दुरुस्त करने में जुट गए। दोपहर तक सभी 725 के करीब ट्रांसफार्मर को चालू कर दिए गए। तीन ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम जारी है। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सब डिविजन ऊना के तहत एक से डेढ़ लाख रुपये तक बिजली बोर्ड को नुकसान हुआ है। मैहतपुर के तहत मध्यरात्रि करीब 12 बजे गुल हुई विद्युत सुबह 5.25 बजे बहाल हो पाई।
विज्ञापन

कई गांवों में 11 से 12 बजे के बीच विद्युत सप्लाई बहाल हो सकी। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने रात से विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया था। मैहतपुर के समीपवर्ती कई गांवों की विद्युत सप्लाई सुबह 5.25 बजे तक बहाल हो सकी। भदोलियां कलां पंचायत में शनिवार दोपहर तक सप्लाई बहाल हो पाई। विद्युत सब डिविजन मैहतपुर में एसडीओ राकेश कौशल ने बताया कि नौ में से पांच फीडरों पर विद्युत सप्लाई शुक्रवार रात को ही बहाल कर दी गई थी। बाकी के चार फीडरों के तहत आते गांवों में सुबह तक विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तूफान से मैहतपुर सब डिविजन के तहत कोई भी खंभा नहीं टूटा। सिर्फ 11 केवी लाइन के क्षतिग्रस्त होने से समस्या पैदा हुई। ऊना विद्युत उपमंडल के अधिशासी अभियंता खुशविंद्र सिंह ने कहा कि तूफान से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कुछ जगहों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे बहाल कर दिया है।
तूफान में चेक पोस्ट उड़ी, तीन घायल
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट में शुक्रवार रात तूफान और बारिश के चलते हिमाचल-पंजाब सीमा पर खनन विभाग की चेक पोस्ट उड़ गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए। घायल चालक को उपचार के लिए होशियारपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शुक्रवार रात तूफान और बारिश से हिमाचल-पंजाब सीमा पर स्थित खनन विभाग की चेक पोस्ट उड़ गई। घटना में खनन विभाग के निरीक्षक गुरदयाल सिंह, होमगार्ड करमदीन और चालक हरदयाल सिंह घायल हुए। परिवहन विभाग के टावर की वजह से इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। घायलों को सिविल अस्पताल गगरेट में भर्ती करवाया गया। चालक हरदयाल सिंह की हालत गंभीर होने के चलते उसे पंजाब के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है। तूफान में गगरेट बिजली बोर्ड को 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। खनन विभाग को तीन लाख और परिवहन विभाग को करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। घटना के बाद जिला खनन अधिकारी नीलकांत और परिवहन विभाग के एआरटीओ राजेश कौशल ने मौके पर पहुंचकर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।

बता दें कि खनन विभाग की इस चेक पोस्ट का कुछ माह पहले ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑनलाइन लोकार्पण किया था। निर्माण के कुछ माह बाद ही यह चेक पोस्ट तेज हवा में उड़ गई। इस चेक पोस्ट के निर्माण पर तीन लाख रुपये खर्च किए गए थे। लोकार्पण के बाद से ही यह चेक पोस्ट विवादों में रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed