{"_id":"572356234f1c1b5b1fa915ea","slug":"ekta-is-first-in-painting","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता ने बनाई सबसे सुंदर पेंटिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता ने बनाई सबसे सुंदर पेंटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
रायंसरी स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता के दारान प्रतिभागी एवं अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायंसरी में शुक्रवार को बुलबुल ईको क्लब की ओर से स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों में भूमि कटाव एवं पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग करवाई गई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में स्कूल के करीब पचास बच्चों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में एकता ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय, जबकि सिमरन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में सुनीता ने पहला, हीना ने दूसरा, जबकि कविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर क्लब प्रभारी ज्योति चंदेल तथा कला अध्यापक तीर्थ राम ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल ने प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसके अलावा स्कूल में डीआरडीए विभाग की ओर से व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। विभाग की अधिकारी लता शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत बीमारियां अस्वच्छ वातावरण के कारण फैलती हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपने घरों में शौचालय का निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर अरविंद, रविंद्र शर्मा, शमशेर, संजीव, हरीश पुष्करण, रेणू जैन, सरोज, परमजीत, सपना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन