{"_id":"581e13cf4f1c1b452b435aa1","slug":"eight-wine-shops-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शराब के आठ ठेके सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शराब के आठ ठेके सील
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग ने जिले में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए डिफाल्टर शराब ठेकेदारों पर कार्रवाई करते हुए आठ शराब के ठेके सील कर दिए हैं। विभाग ने निर्धारित करीब पौने 2 करोड़ रुपये का शुल्क जमा न करवाने पर यह कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
शनिवार को जिले में डिफाल्टर शराब बेंडर्स के आठ शराब ठेके सील किए गए हैं। विभाग की यह कार्रवाई टाहलीवाल, समूर तथा मवासिंधियां के तीन यूनिटों पर हुई है। शराब बेंडर्स द्वारा निर्धारित शुल्क जमा न करवाने पर विभाग को यह कार्रवाई अमल में लानी पड़ी है। विभाग ने कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट पालमपुर स्थित विभागीय उच्च अधिकारियों को भेज दी है। जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग ने टाहलीवाल यूनिट के तीन ठेकों को सील किया है।
विज्ञापन
इन ठेकों का 83 लाख 74 हजार रुपये का बकाया शुल्क जमा नहीं करवाया गया है। समूर यूनिट के दो ठेके सील किए गए हैं। इनकी बकाया राशि 37 लाख के करीब है, जबकि मवा सिंधियां यूनिट के तीन ठेकों की देनदारी 51 लाख के करीब बनती है। विभागीय टीम ने समय पर बकाया राशि जमा न करवाने और नोटिसों का जवाब न देने के चलते यह कार्रवाई अमल में लाई है। आबकारी कराधान विभाग के सहायक आयुक्त उज्जवल सिंह राणा ने बताया कि इन ठेकों को 6 करोड़ 30 लाख रुपये में नीलाम किया गया था और अब 1 करोड़ 73 लाख का बकाया लेना था, जिसे बेंडर्स द्वारा जमा नहीं करवाया गया। चेतावनी के बाद 8 ठेके सील करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट पालमपुर में उच्चाधिकारियों को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी विभाग ने हाल ही में अंब में कुल 9 ठेके सील किए थे। अब जिले में कुल 17 ठेकों पर तालाबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन