फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Eight vehicles loaded with wood were fined Rs 43,000 and released.

Una News: लकड़ी से भरीं आठ गाड़ियों को 43000 रुपये जुर्माना लगा छोड़ा

Fri, 06 Dec 2024 04:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 04:43 PM IST
विज्ञापन
Eight vehicles loaded with wood were fined Rs 43,000 and released.
वन विभाग और स्टेट सीआईडी की टीम ने लकड़ी से लदी 31 गाड़ियां पकड़ी थीं
विज्ञापन


लकड़ी को काटने की अनुमति थी लेकिन दस्तावेज नहीं दिखा पाए चालक
प्रतिबंधित लकड़ी से भरीं गाड़ियों को नहीं छोड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। वन विभाग और स्टेट सीआईडी की टीम ने हाल ही में लकड़ी से लदी 31 गाड़ियों को पकड़ा था। इनमें से आठ गाड़ियों को वन विभाग ने 43000 रुपये जुर्माना लगाकर छोड़ दिया है। इन गाड़ियों में जो लकड़ी पाई गई उसे काटने की अनुमति थी लेकिन कटान से जुड़े दस्तावेज वाहन चालक नहीं दिखा पाए। इस पर जुर्माना लगाकर उन्हें छोड़ा गया। जबकि, प्रतिबंधित लकड़ी से भरी गाड़ियों को वन थाना टटेहड़ा में जब्त किया हुआ है। इनके मूल्यांकन समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। विभाग के रेंज ऑफिसर अविनाश भगत ने बताया कि विभागीय कानून के अनुसार प्रतिबंधित लकड़ी पर दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा। उसकी नीलामी की जाएगी। प्रक्रिया जारी है। गगरेट और अंब उपमंडलों में पिछले एक सप्ताह में स्टेट सीआईडी, पुलिस विभाग और वन विभाग की कार्रवाई में अवैध लकड़ी की तस्करी में संलिप्त 31 गाड़ियों को जब्त किया गया। पुलिस उपाधीक्षक ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जब्त की गई गाड़ियों में भरी लकड़ी की पहचान और मूल्यांकन पूरा हो चुका है। लकड़ी को कहां से काटा गया है, इसका डिमार्केशन कर लिया गया है और प्रतिबंधित लकड़ी का मूल्यांकन भी हो चुका है। अब इन मामलों के चालान कर संबंधित न्यायालय में पेश किए जाएंगे और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed