फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Eight thousand devotees paid their respects at Chintpurni.

Una News: चिंतपूर्णी में आठ हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 02 Nov 2026 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 02 Nov 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand devotees paid their respects at Chintpurni.
मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद
अहोई अष्टमी के व्रत के चलते रविवार को सामान्य रही मंदिर में आवाजाही
विज्ञापन

बिना लंबी कतारों के हुए माता रानी के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। अहोई अष्टमी व्रत के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले कम रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु घरों में ही पूजा-अर्चना और व्रत से जुड़े धार्मिक अनुष्ठानों में व्यस्त रहे। इसका असर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी दिखाई दिया।
आमतौर पर रविवार को माता चिंतपूर्णी के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है। दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगती हैं, जो कई बार पुराने बस स्टैंड तक पहुंच जाती हैं। हालांकि, इस रविवार को मंदिर परिसर और बाजार में सामान्य चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं को बिना लंबी कतारों में लगे आसानी से माता रानी के दर्शन करने का अवसर मिला।
विज्ञापन

पंजाब, हिमाचल सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार सहित माता के दरबार में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार को करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शनों के लिए लंबी कतारें नहीं लगीं और श्रद्धालुओं ने आसानी से माता रानी के दर्शन किए।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने के लिए जुटे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed