फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   eight people injured in accident

दो सड़क हादसों में आठ लोग घायल

Sat, 12 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Sat, 12 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
eight people injured in accident
accident

अंब-ऊना रोड पर चुरड़ू के समीप पेश आए दो अलग-अलग हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां से तीन गंभीर घायलों को चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अंब-ऊना रोड पर चुरड़ू के समीप शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में ट्रेवलर में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। घायलों में विशाल (13), चंद्राभूषण (43), जगदेव (35) निवासी रक्कड़ कांगड़ा, शिल्पा (18) निवासी रक्कड़ कांगड़ा, रामपाल (44) निवासी रक्कड़ कांगड़ा, कृष चौधरी (10) निवासी रक्कड़ कांगड़ा, सीमा देवी (36) रक्कड़ कांगड़ा शामिल हैं। गंभीर घायलों विशाल, शिल्पा और सीमा को डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग रक्कड़ कॉलोनी ऊना में विवाह समारोह से वापस घर लौट रहे थे। दूसरा हादसा भी चुरड़ू में ही पेश आया।
विज्ञापन


इसमें ऊना बैहली मुहल्ला निवासी रमेश चंद (42) शादी समारोह में शरीक होने गया था। वह सड़क पर पैदल जा रहा था। कि शुक्रवार देर रात किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे रमेश चंद को गंभीर चोटें पहुंचीं। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। हादसे में रमेश की टांग फ्रेक्चर हुई है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed