फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Eight candidates have staked their claim for the post of District Congress Committee president.

Una News: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए आठ ने जताई दावेदारी

Sun, 07 Dec 2025 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Eight candidates have staked their claim for the post of District Congress Committee president.
पैनल में छह के नाम शीर्ष नेतृत्व को भेजे जाएंगे : पांसे
विज्ञापन

न उपमुख्यमंत्री का हस्तक्षेप और न ही किसी विधायक की चलेगी मनमर्जी
सुखदेव पांसे ने ऊना जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता की नब्ज टटोली
पांच दिवसीय दौरे में सभी विस क्षेत्रों में सार्वजनिक व बंद कमरों में भी जुटाई फीडबैक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव पांसे अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान ऊना जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से रूबरू हुए। इस बार जिला अध्यक्ष की ताजपोशी में न तो उपमुख्यमंत्री का हस्तक्षेप होगा और न ही किसी विधायक की मनमर्जी चलेगी। दौरे के दौरान सुखदेव पांसे ने जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से बातचीत की और सभी की राय जिला अध्यक्ष के चयन के लिए जुटाई। इसके अलावा सभी आवेदनकर्ताओं से सार्वजनिक और बंद कमरे में फीडबैक भी लिया गया। इसके आधार पर जिला की पूरी राजनीतिक स्थिति का मसौदा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंपा जाएगा। अगले एक माह के भीतर ऊना जिला के लिए नया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। शनिवार को लोक निर्माण विभाग सर्किट हाउस में जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदनकर्ताओं से व्यक्तिगत भेंट भी की गई। इस दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, महासचिव देशराज गौतम, ओंकार कपिला, राजेश गौतम, संजीव कंवर, शादी लाल गोस्वामी, राजपाल शर्मा और प्रवीण ने आवेदन पत्र दायर किए। कुल मिलाकर ऊना जिला से आठ लोगों ने जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताई।

आवेदन पत्रों की समीक्षा के बाद कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को ऊना जिले से छह लोगों के नाम पैनल में भेजे जाएंगे। इसमें उपमुख्यमंत्री के अलावा कांग्रेस के सभी वर्तमान और पूर्व विधायकों, सहित पूर्व विधायक सतपाल रायजादा से भी सलाह मशवरा किया गया है। अंतिम निर्णय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता की राय और फीडबैक के आधार पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि पैनल में से जिस भी व्यक्ति को जिला अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा जाएगा, वह सबके लिए स्वीकार्य होगा। वर्तमान में ऊना जिला में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। जिला अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद ब्लॉक, पंचायत, बूथ सहित अन्य संगठनों में भी नियुक्तियां की जाएंगी। विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए, कांग्रेस पार्टी संगठित होकर आगे बढ़ेगी और इसके सकारात्मक परिणाम आगामी समय में ऊना जिला की राजनीति में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed